राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : जनपद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पूजा पाल को 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चायल की वर्तमान विधायक पूजा पाल की वजह से वर्ष 2022 में भाजपा को कौशांबी की तीनों सीटों चायल, मंझनपुर और सिराथू पर हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने यह बात गोरव प्रतिमा अनावरण महोत्सव के दौरान संबोधन में कही। हालांकि, उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा इन सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूजा पाल की सराहना भी की, जिसके बाद मंच साझा कर रही पूजा पाल के चेहरे के भाव बदलते देखे गए और उनके समर्थक कुछ समय के लिए शांत हो गए।
गौरतलब है कि पूजा पाल वर्तमान में चायल से समाजवादी पार्टी की विधायक हैं और हाल के समय में उनके भाजपा मंचों पर नजर आने को लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं तेज















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































