Certificates distributed to beneficiaries of various schemes in the 09-day fair/exhibition of Navnirman
  • March 22, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली : उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आर०डी०ए० के सामुदायिक केंद्र, रतापुर में 09 दिवसीय मेले/प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में आज मा० अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पॉन्सरशिप योजना,  निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। सूचना एवं सांस्कृतिक विभाग के पंजीकृत दलों द्वारा कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मा० जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इन नौ वर्षों में प्रदेश सरकार ने सुशासन की एक प्रगतिपूर्ण यात्रा तय की है। सरकार ने कानून के राज, उत्सव, समाधान और आत्मविश्वास के रुप में उत्तर प्रदेश को एक नयी पहचान दिलायी हैं। वर्ष 2017 से वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के पश्चात सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए अनेक प्रगतिशील कार्य किये हैं। उत्तर प्रदेश अब उत्सव प्रदेश, प्रगति प्रदेश एवं निवेश प्रदेश बन चुका हैं तथा युवाओ के लिए रोजगार और विकास के नये-नये आयाम खोजे जा रहे हैं, जिससे वह प्रदेश की उपलब्धि और प्रगति में भागीदार बन सकें। उत्तर प्रदेश में विगत नौ वर्षो की यात्रा एवं सुशासन के युग में बेटियां पूर्णरुप से सुरक्षित एवं निर्भीक होकर किसी भी समय सुगमतापूर्वक आवागमन कर रही, यह हमारे लिए अत्यधिक हर्ष की बात है।    जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा द्वारा भी मिशन शक्ति 05 के तहत चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी तथा प्रोबेशन व महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं और लाभ परक योजनाओं के बारे में उपस्थित लाभार्थियों को विस्तार पूर्वक बताया गया।
मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।
          कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष कुमार गौतम, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन वंदना सिंह सहित संबंधित कार्मिक व लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *