राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : आज सुभाष नगर कौशलपुरी स्थित शिवशक्ति धाम में चल रही कथा में वृन्दावन धाम से पधारे आचार्य बलराम मिश्र द्वारा भागवत कथा के पावन मंच पर पंडित जी ने महाभारत के प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि महाभारत केवल एक युद्ध की कथा नहीं, बल्कि धर्म और अधर्म के बीच संघर्ष का महान संदेश है। विशेष रूप से श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेशों का वर्णन सुनकर सभी श्रोता भाव-विभोर हो गए। पंडित जी ने समझाया कि जब अर्जुन मोह और संशय में पड़ गए थे, तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें कर्म, भक्ति और धर्म का सच्चा मार्ग दिखाया। उन्होंने यह भी बताया कि जीवन में कितनी भी कठिन परिस्थितियाँ क्यों न आएँ, हमें सत्य और धर्म का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।
कथा के दौरान पंडित जी ने द्रौपदी की श्रद्धा, भीष्म पितामह की प्रतिज्ञा और कर्ण की दानवीरता जैसे प्रसंगों का भी उल्लेख किया, जिससे श्रोताओं को जीवन में आदर्श अपनाने की प्रेरणा मिली। इस प्रसंग से यह शिक्षा मिलती है कि भगवान हमेशा धर्म का साथ देने वालों के साथ रहते हैं और अंततः सत्य की ही विजय होती है। कथा का यह भाग सभी श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और हृदय को छू लेने वाला रहा।
आचार्य – पंडित श्री बलराम मिश्र जी, आचार्य श्री अनुराग मिश्र जी , आचार्य श्री आरव मिश्र जी
आयोजक एवं परीक्षित श्री अरुण कुमार बाजपेई , श्री मति कमलेश बाजपेई , अंकित बाजपेई, शिव कुमार मिश्रा, मंजूसिंह, भरत पाण्डेय एवं समस्त कौशलपुरी निवासी एवं समस्त बाजपेई परिवार




















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































