राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : यूपीसीए ट्रायल मैच के अंतर्गत हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कराए गए अंडर 16 मैच जो कि आज सी एस एन पीजी कॉलेज में खेला गया जिसमें हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की दो टीमें बनाई गई जिनका आपस में मैच कराया गया और जिसमें हरदोई ब्लू व हरदोई रेड के खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया हरदोई ब्लू की टीम ने पहले बल्लेबाजी की जिसमें उन्होंने निर्धारित 40 ओवरों में 182 रनों का स्कोर खड़ा किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरदोई रेड महज 85 रनों पर ढेर हो गई।हरदोई ब्लू की टीम ने मैच 97 रनों से जीत लिया ।मैच के दौरान हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार वर्मा व कोषाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा, महामंत्री ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन लखनऊ मंडल मुकेश सिंह मौके पर मौजूद रहे मैच में निर्णायक की भूमिका सोनेन्द्र त्रिपाठी व मोहम्मद इस्माइल ने निभाई स्कोरिंग की भूमिका अक्षय द्विवेदी ने निभाई अगला मैच रविवार सुबह 8:00 बजे शुरू होगा।




















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































