राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : विकास चौराहा स्थित प्रतिष्ठान घटिया चाट भंडार के संचालक अनूप गुप्ता ने कुछ व्यक्तियों पर डराने‑धमकाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नाम दिए गए प्रार्थना पत्र में अनूप गुप्ता ने कहा है कि समाज को अवगत कराने के उद्देश्य से व्हाट्सएप ग्रुपों पर श्री हरिद्वार वैश्य समिति गुप्त रूप से संपन्न किए गए चुनाव का अपना विरोध दर्ज कराया जिससे क्षुब्द होकर कृष्ण कुमार गुप्ता के द्वारा करने पर दि०13 दिसंबर को लगभग 11:30 बजे समिति के महामंत्री अविनाश गुप्ता ने उनके मोबाइल फोन पर कॉल कर उनसे जबरन माफी मांगने का दबाव बनाया। माफी मांगने से इनकार करने पर अविनाश गुप्ता द्वारा झूठा मुकदमा लिखवाकर जेल भिजवाने की धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है कि उक्त बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है। गुप्ता का कहना है कि नगर की श्री हरिद्वारी वैश्य समिति के तात्कालिक अध्यक्ष के द्वारा विगत वर्ष 26 अप्रैल को समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में समाज के एक बड़े वर्ग की मांग पर समिति की कार्यकारिणी के चुनाव 6 माह में कराने का आश्वासन दिया था। जिसके अंतर्गत नगर के सजातीय महिला पुरुषो से 31 जुलाई तक 100 रुपए जमा कर सदस्य बनाकर वोट डालने का अधिकार देने की बात कही गई थी। परन्तु समिति के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार गुप्ता और समिति के अन्य पदाधिकारियों के द्वारा आर भय से मनमाने तरीके से सदस्य फॉर्म निरस्त कर जिसके उपरांत कृष्ण कुमार गुप्ता के द्वारा गैर लोकतांत्रिक तरीके से एक व्यक्ति के घर पर अपने चहेतों के मध्य बैठकर चुनाव संपन्न करा लिया। उपरोक्त घटना के बाद उनका और परिवार मे भय व्याप्त है। पीड़ित ने तहरीर देकर जांच कर कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































