राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क सांडी हरदोई : बाबू कल्याण सिंह स्मृति सभागार विकास खण्ड साण्डी में शनिवार को कृषि विभाग द्वारा आयोजित विकास खण्ड स्तरीय कृषि मेला एवं किसान संगोष्ठी में क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने सम्मिलित होकर उपस्थित क्षेत्रीय किसान भाइयों से संवाद स्थापित किया! उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभा कर आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीजों, जैविक खेती, मृदा परीक्षण, फसल बीमा योजना तथा सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी प्राप्त की । कार्यक्रम के दौरान कृषि अधिकारियों ने उन्नत खेती जल संरक्षण फसल विविधकरण एवं कीट रोग नियंत्रण के आधुनिक तारीकों के बारें में विस्तार से बताया! उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य किसानों को जागरूक करना तथा उन्हें नवीन तकनीकों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है! कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए! आयोजन को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला । इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि डॉ सतीश पाण्डेय सहित अन्य प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी व कई उन्नतशील किसान उपस्थित रहे ।




























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































