Balaji Maharaj's grand procession started with great joy.
  • March 12, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : मैलानी नगर में बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई। इस शोभायात्रा में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तजन हाथों में ध्वज और पताका लिए बालाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए झूमते-नाचते नजर आए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। शोभायात्रा में बाहर से आए कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों में राधा-कृष्ण, बालाजी महाराज तथा भगवान शिव के मनमोहक स्वरूपों का सजीव चित्रण किया गया, जिसमें धार्मिक प्रसंगों को सुंदर ढंग से दर्शाया गया। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मैलानी थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य अपने पुलिस बल के साथ पूरे मार्ग पर मुस्तैद रहे, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी।

बालाजी महाराज की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। इस दौरान जब यात्रा नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी के आवास के सामने पहुंची तो उन्होंने अपने पति  समाजसेवी भवानी शंकर माहेश्वरी के साथ श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। साथ ही भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

बताया गया कि यह भव्य शोभायात्रा 13 मार्च को आयोजित होने वाले विशाल बालाजी जागरण के उपलक्ष्य में निकाली गई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति भवानी शंकर माहेश्वरी और बालाजी मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा मेहंदीपुर बालाजी धाम से पवित्र ज्योत लाकर इस धार्मिक आयोजन को संपन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *