Cow protection campaign launched in Palia, a commendable initiative by cow protectors
  • March 19, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी :पलिया कलां तहसील क्षेत्र में मंगलवार सुबह लगभग 5:00 बजे से एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली, जहां गौ रक्षक चिंटू पूरी के नेतृत्व में “नांद सफाई अभियान” चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी के मौसम में बेजुबान पशुओं को स्वच्छ एवं पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना रहा

अभियान के संयोजक चिंटू पूरी ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है और तेज धूप निकल रही है, वैसे-वैसे आवारा पशु पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। कई स्थानों पर रखी गई नांदों में गंदगी, काई और दूषित पानी जमा हो जाता है, जिससे पशुओं को पीने योग्य पानी नहीं मिल पाता। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उनकी टीम ने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर नांदों की सफाई का अभियान शुरू किया अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर नांदों की साफ-सफाई की और उन्हें ताजे एवं स्वच्छ पानी से भरवाया। इस पहल से क्षेत्र में पशुओं को काफी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने भी इस सामाजिक कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया अभियान में गौ रक्षक चिंटू पूरी, हर्ष शुक्ला, हैप्पी त्रिवेदी एवं राहुल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने मिलकर इस कार्य को सफल बनाया। अंत में चिंटू पूरी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोग अपने घरों, दुकानों और छतों पर पानी से भरी नांद अवश्य रखें, ताकि कोई भी पशु प्यासा न रहे। उन्होंने सभी से इस पुनीत कार्य में सहयोग देने की भी अपील की।

चिंटू पुरी का सामाजिक संदेश गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक छोटी लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण मानवीय जिम्मेदारी है, जिसे हर नागरिक को निभाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *