Dr. Praveen Bhai Togadia's birth anniversary was celebrated with great pomp.
  • December 12, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० प्रवीण भाई तोगड़िया का 59वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में उनके निज निवास मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी कस्बा गोला खीरी में एक बड़ा सा केक काटा गया और उनके जन्मदिन की बधाई दी गई। इस अवसर पर राकेश कनौजिया ने कहा कि डॉ० साहब का पूरे देश में एक लाख श्री हनुमान चालीसा चलाने का संकल्प है, और लखीमपुर खीरी में 501 हनुमान चालीसा चलाया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जात पात से मुक्त होकर एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रमोद गुप्ता नगर अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि हमें डॉ० साहब के दिशा निर्देश पर काम करना है और सनातन धर्म की रक्षा करनी है।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने समुदाय स्वास्थ्य केंद्र गोला में भारी संख्या में पहुंचकर सभी मरीजों को फल वितरण किया और सभी मरीजों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला, ब्लॉक मीडिया प्रभारी संजय सिंह चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष चंचल कश्यप, जिला संयुक्त मंत्री कुशविंदर सिंह चौहान, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अंशु वर्मा AHP, मनोज वर्मा जिला मंत्री AHP, नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, आकाश कुमार मंडल उपाध्यक्ष बिजुआ, हैप्पी गुप्ता मंडल मंत्री बिजुआ, गोल्ड मिश्रा मंडल अध्यक्ष बिजुआ, छोटू भाई संयुक्त मंत्री, विष्णु ब्लाक महामंत्री बिजुआ, नीरज पटेल, सीतू कश्यप, विकास कनौजिया, जितेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *