In the water testing camp, villagers were made aware about the diseases caused by polluted water.
  • March 15, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : कोरैया पर्यावरण संरक्षण सेवा समिति द्वारा जल परीक्षण शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को प्रदूषित पानी से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम के दौरान शौर्य हॉस्पिटल के एमडी अजीत कुमार एवं उनके सहयोगी पांडेय जी ने बताया कि बदलते मौसम और लगातार बढ़ रही बीमारियों के पीछे प्रदूषित पानी भी एक बड़ा कारण है। उन्होंने बताया कि हाथ-पैर और कमर के जोड़ों में दर्द, पथरी तथा लीवर संबंधी समस्याएं अधिक टीडीएस वाला पानी पीने से हो सकती हैं, जिससे प्रभावित लोगों को लंबे समय तक दवाइयों पर निर्भर रहना पड़ता है उन्होंने जल परीक्षण कर ग्रामीणों को पानी की गुणवत्ता और उसके उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस शिविर में लगभग 50 पानी के नमूनों की जांच की गई, जिसमें कुछ नमूनों में 600 से 800 मिलीग्राम प्रति लीटर तक टीडीएस पाया गया।

कैंप में उपस्थित आशा बहू ने पानी की गुणवत्ता सुधारने के लिए जल्द से जल्द क्लोरीन की गोलियां और पाउडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा ने टीडीएस परीक्षण और शिविर के आयोजन की पूरी जिम्मेदारी समिति के सचिव विनय वर्मा को सौंपी, जिसे उन्होंने जिम्मेदारीपूर्वक निभाया इस अवसर पर ओमप्रकाश, राकेश, हीरालाल, जानकी, गयाप्रसाद, गोकरण प्रसाद, विकास, गिरिजा शंकर, जसकरन लाल वर्मा, सत्यप्रकाश सहित ग्रामवासियों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *