Information about the schemes given to the children in the legal literacy camp
  • December 5, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष शिव कुमार सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखीमपुर खीरी द्वारा जिला पंचायत इंटर कॉलेज काला आम में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव/अपर जिला जज वीरेंद्र नाथ पांडे ने विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय वर्मा, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने आगामी 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया तथा उसके माध्यम से मिलने वाले लाभों के प्रति बच्चों को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *