Khambharkheda Sugar Mill's crushing season concludes successfully, 98.47 lakh quintals of sugarcane crushed
  • March 19, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी :बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड की खंभारखेड़ा चीनी मिल का पेराई सत्र 2025-26 सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर आयोजित विदाई सत्र में मिल प्रशासन ने क्षेत्र के कृषकों, श्रमिकों एवं अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। यूनिट हेड अवधेश गुप्ता ने बताया कि इस पेराई सत्र में मिल द्वारा कुल 98 लाख 47 हजार कुंतल गन्ने की पेराई की गई, जो किसानों, मिल प्रबंधन,

अधिकारियों  और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी संबंधित लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह का सहयोग बना रहे उन्होंने कृषकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक क्षेत्रफल में बसंतकालीन गन्ना बुआई करें और पेड़ी प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें, ताकि उत्पादन में और वृद्धि हो सके महाप्रबंधक (गन्ना) पुष्पेंद्र ढाका ने भी किसानों एवं मिल कर्मियों का आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो पाई। उन्होंने किसानों को अधिक उत्पादन देने वाली उन्नत गन्ना प्रजातियां जैसे 15023, 14201 और 0118 की बुआई करने की सलाह दी इस अवसर पर ए.पी. सिंह, आशीष श्रीवास्तव, मोहित अवस्थी, आर.के. पांडेय सहित मिल के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *