Mavia Fashion Point inaugurated.
  • December 15, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : कस्बा खीरी टाउन में माविया फैशन पॉइंट जिसका उद्घाटन खीरी विकास समिति अध्यक्ष आमिर रज़ा पम्मी व प्रोपराइटर मो0 अकील खान के वालिद हाजी मो0 सईद खान उर्फ छोटे खान ने फीता काट कर किया। प्रोपराइटर मो0 अकील खान उर्फ डब्बू ने बताया कि माविया फैशन पॉइंट में महिलाओं के कपड़ों की नई और बड़ी रेंज के साथ में वह सेवा में हाजिर है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक बार सेवा का मौका दें, वह सही रेट और सही क्वालिटी के साथ सबकी कसौटी पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर मो. सईद अंसारी उर्फ गुड्डू, बंटू खान, फुल्लन खान, मुश्ताक अली गौरी, सैयद जकी अहमद, मो.हुसैन उर्फ नेता, मो.सलीम उर्फ पाकीज़ा, मो.आसिफ़, रियाजत अली, हाजी कलीम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *