
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : जुमा अलविदा की नमाज को लेकर नगर पालिका परिषद गोला के सभागार में इस्लाम धर्मगुरुओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने की, जिसमें नमाज के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सुझाव लिए गए। बैठक में बताया गया कि रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र और नौवां महीना होता है। मुस्लिम समुदाय के लिए यह इबादत, आत्म-संयम और दान-पुण्य का समय होता है। रमजान के अंतिम शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज अदा की जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। धर्मगुरुओं और समाज के लोगों ने नमाज के दौरान सफाई, पेयजल, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव रखे। सुझावों को सुनने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने कहा कि ईदगाह जाने वाले मार्गों पर विशेष सफाई, पेयजल और रेखांकन की व्यवस्था कराई जाएगी। साथ ही नगर की मस्जिदों के आसपास भी साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी बैठक में राजा जफर उल्ला, सभासद रज्जन खान, शाहिद अंसारी, इजरान अली, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद आसिफ खान, मोहम्मद सलीम अंसारी (सदर), हसन रजा बरकाती, मजीद खान एडवोकेट, अरफाक अंसारी, इरशाद हुसैन खान, इस्तियाक खान और मोहम्मद एहसान अली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































