राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : कछौना क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल पालिया डीह के लिए आवागमन के लिए कोई पक्का मार्ग नहीं था। यह काफी प्राकृतिक एवं रमणीक स्थल है। जहां पर एक तरफ तालाब व चारों ओर पेड़ पौधों के होने के कारण काफी सुकून का स्थान है। पंचम खेड़ा की तरफ से खड़ंजा मार्ग है। ज्ञानपुर व कस्बे से जाने के लिए भी कोई पक्का रास्ता नहीं है। इस स्थल पर जाने के लिए पक्के मार्ग के लिए लगातार नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला पंकज, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रानू बाजपेई सहित भाजपा के पदाधिकारी पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रह्मा कुमार सिंह, मंडल महामंत्री अजय बाजपेई नगर के जागरूक नागरिक उमेश सिंह आदि लगातार शासन प्रशासन से मांग कर रहे थे। यह स्थान राजस्व अभिलेखों में कछौना देहात में अंकित है। जिसका इतिहास काफी पुराना है। याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल द्वारा इस स्थल के कायाकल्प व जीर्णोद्धार के लिए शासन से एक करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत कराके सभागार, शौचालय, विद्युतीकरण, हाई मास्क लाइट, वृक्षारोपण आदि बुनियादी सुविधाओं से खूबसूरत स्थल बनाया गया था। यहां लगातार धार्मिक आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते हैं। इस स्थान के लिए लगभग सौ बीघा भूमि है। कोई पक्का मार्ग न होने के कारण लोगों को काफी असुविधा होती है। नगर अध्यक्ष सहित अन्य जागरूक लोग इस स्थान को जाने के लिए पक्के मार्ग की मांग के रहे थे ।
विधायक रामपाल वर्मा ने इस मार्ग के निर्माण के लिए शासन में बात रखी। जिस पर लखनऊ पलिया हाईवे से ज्ञानपुर मार्ग से होते हुए पालिया डीह तक जाने के लिए लगभग एक किलोमीटर दूरी के लिए धनराशि रुपये 75 लाख की वित्तीय स्वीकृत प्राप्त हो गईं!
क्षेत्रीय नागरिकों को उम्मीद जगी है कि अब पलिया डीह जाने के लिए आवागमन सुगम होगा जिसके लिए स्थानीय लोगों ने विधायक के इस कदम की सराहना की।










































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































