Revolutionary Journalist Council meeting concluded in Gola
  • December 13, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला : खुटार रोड स्थित एक कंप्यूटर अकैडमी में शनिवार को क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जो शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के महासचिव अंशु वर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सक्रिय रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने संगठन में एकजुटता पर जोर देते हुए बताया कि 14 दिसंबर 2025 को लखीमपुर में प्रस्तावित बैठक में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। तहसील अध्यक्ष योगेश कुमार प्रजापति ने भी संगठनात्मक एकता पर बल देते हुए कहा कि सभी पत्रकार साथियों को एकजुट रहकर नए पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी पदाधिकारी या कार्यकर्ता को किसी प्रकार से परेशान किया गया, तो संगठन उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी से निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। बैठक में दिलीप गुप्ता ‘मोनू’ ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इस अवसर पर तहसील कोषाध्यक्ष अमित कुमार, तहसील मीडिया प्रभारी अनूप कुमार शर्मा, तहसील सचिव योगेश राठौर, तहसील सचिव प्रेमचंद राठौर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *