Sampurnanagar police arrested two accused with illegal raw liquor.
  • January 31, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  खीरी : जनपद में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 30 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक खीरी  संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 31 जनवरी 2026 को थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने एक प्लास्टिक की बोरी में 500 एमएल के कुल 60 पाउचों में भरी करीब 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर (संख्या UP31 CQ 2571) भी जब्त की गई।

इस दौरान पुलिस ने ग्राम पढ़ुआ थाना सम्पूर्णानगर निवासी ध्रुव कुमार पुत्र बालकराम तथा जितेन्द्र कुमार पुत्र रामकुमार चौहान को मौके से गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर थाना सम्पूर्णानगर में मु0अ0सं0 11/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन व बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *