Student honored for brilliant classical dance presentation
  • December 10, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस की कक्षा-8 की प्रतिभाशाली छात्रा समृद्धि कश्यप को शास्त्रीय नृत्य ’भारतनाट्यम’ के सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतिकरण हेतु प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया है। समृद्धि ने यह उपलब्धि स्वर्ण हंस नृत्य कला मंदिर के तत्वावधान में आयोजित 16वें भारतनाट्यम वार्षिक समारोह में अपनी अभूतपूर्व नृत्य प्रतिभा की बदौलत अर्जित की। इस अवसर पर समृद्धि ने भारतनाट्यम की सार्वजनिक प्रस्तुति में संतुलित भाव-भंगिमा, अभिव्यक्ति और शास्त्रीय नृत्य कला की गहरी समझ के साथ ही रचनात्मकता व सुर-लय-ताल की इन्द्रधनुषी छटा प्रदर्शित कर मंत्रमुग्ध कर दिया। समृद्धि की नृत्य एवं संगीत में सृष्टि की गहरी रुचि है और वह आगे चलकर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करना चाहती है। सी.एम.एस. की संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी सी.एम.एस. छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उसके उज्वल भविष्य की कामना की है, साथ ही विद्यालय के शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *