राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखीमपुर : ग्लोबल इंटर कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का जंगल लाइफ ट्रस्ट के आयोजक रवींद्र कुमार सिंह संस्थापक/अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंह के संरक्षण में तथा ग्लोबल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य,जंगल लाइफ के कार्यक्रम अधिकारी निमित्त वर्मा तथा विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापकों के सहयोग से प्रतिभा खोज का सफल आयोजन किया गया। आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 7 दिसंबर 2025 को शांतिपूर्वक ग्लोबल पब्लिक इंटर कॉलेज गोला में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता परीक्षा में जंगल लाइफ के संस्थापक पुष्पिंदर सिंह,आयोजक /प्रोटेक्टर रवींद्र कुमार सिंह ग्लोबल पब्लिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और जंगल लाइफ के कार्यक्रम अधिकारी निमित वर्मा,नैंसी, लक्ष्मण,आलोक तिवारी प्रधानाचार्य बाबूराम विद्या मंदिर गोला,महेंद्र वर्मा प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल गोला,एस डी इंटरनेशनल कॉलेज घरथनिया, अब्दुल रहीम पब्लिक स्कूल भूडवारा खीरी के अध्यापक दानिश कुरेशी,एम के सी एन जूनियर हाई स्कूल विलियम गंज, गोला खीरी तथाअन्य विद्यालयों के अध्यापक गण आदि उपस्थित रहे। परीक्षा परिणाम 21 दिसम्बर को घोषित किया जाएगा और जंगल लाइफ द्वारा खेल टूर्नामेंट द फर्स्ट विंटर गेम्स 2025/26 का आयोजन 28 दिसंबर को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम बसलीपुर में शुभारंभ किया जा रहा है जिसमें 11से 25 वर्ष वर्ष के पुरुष एवं महिला भाग ले सकेंगे।













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































