The 26th Sant Shri Tulsidas Festival was inaugurated at Tulsidas's workplace, Ram Vatika Dham.
  • March 6, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : होली पर्व के पावन अवसर पर धौरहरा स्थित राम वाटिका धाम में शुक्रवार को 26वें संत श्री तुलसीदास महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। “हरि अनंत, हरि कथा अनंता” और “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कलश यात्रा कस्बे के पावर हाउस चौराहे से शुरू होकर सदर बाजार, होली चौराहा, नगर पंचायत कार्यालय, बस स्टैंड तिराहा, कोतवाली गेट और हलवाई चौराहा होते हुए पुनः सदर बाजार के रास्ते राम वाटिका धाम पहुंची। यहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना कर श्रीराम नाम महायज्ञ का संकल्प लिया गया।

राम वाटिका धाम उत्थान समिति के संरक्षक भगवती प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि 6 से 16 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव में संत समागम, रामलीला, रासलीला और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह वही पावन स्थल है जिसे गोस्वामी तुलसीदास की कर्मस्थली माना जाता है और जहां उन्होंने महान ग्रंथ रामचरितमानस के बालकांड की रचना की थी।

महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं

7 मार्च: श्रीराम नाम महायज्ञ का शुभारंभ, दिन में रामलीला तथा रात्रि में श्रीकृष्ण रासलीला। 

12 मार्च: दोपहर 2 बजे से संतों के प्रवचन एवं रामचरितमानस की व्याख्या।

13 मार्च: संत समागम, भजन-कीर्तन और प्रवचन।

14–15 मार्च: निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह एवं यज्ञोपवीत संस्कार।

16 मार्च: पूर्णाहुति, महाआरती और राम नाम संकीर्तन के साथ समापन समिति की ओर से पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। होली के रंगों के बीच राम नाम की गूंज से धौरहरा का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर यज्ञ में आहुति देकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *