राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : धौरहरा कस्बे के हृदयस्थल पर बसे व्यस्त बसन्तापुर हाईवे मार्ग पर लंबे समय से खुले मैनहोल राहगीरों के लिए खतरे का सबब बने हुए थे। अंधेरी रातों में ये मैनहोल पैदल, साइकिल व बाइक सवारों के लिए घातक जाल साबित हो रहे थे।
मोहल्ला पंडित दीनदयाल पुरम के निगम मार्केट के अंधे मोड़ से लेकर संत फकीर दास मंदिर के द्वार तक का मार्ग अब सुरक्षित हो गया है। बीते दिनों पत्रकारिता की सक्रियता और राष्ट्रीय स्तर पर खबर बनने के बाद नगर पंचायत ने जेसीबी के माध्यम से मैनहोलों को लोहे के मजबूत जालदार ढक्कनों से ढक दिया। राहगीरों की पीड़ा अनसुनी नहीं रही अब्दुल हमीद नगर के रामस्वरूप ने बताया, “अंधेरी रात में साइकिल का पहिया मैनहोल में फंस गया, घुटना टूट गया। शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।” वहीं रिंकू श्रीवास्तव ने कहा, “बाइक गड्ढे में गिर गई, घाव गहरे हुए और पुकारें व्यर्थ रहीं। स्थानीय लोग ठेकेदारों की लापरवाही और प्रशासन की उदासीनता पर गुस्सा जता रहे थे। उनके अनुसार, ये खाईयां किसी बड़ी दुर्घटना की चेतावनी थीं। पत्रकारिता ने जगाई प्रशासनिक नींद
राष्ट्रीय समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने और मीडिया की सक्रियता के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष नफीस खान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन लगवाकर मैनहोलों को ढकने का काम पूरा कराया। अध्यक्ष ने कहा, “समाचार ने हमें झकझोर दिया। अब शिकायतों को अनदेखा नहीं किया जाएगा। ठेकेदारों को दंडित किया गया है और रात में दीप प्रज्वलित कर सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। जनता ने राहत की सांस ली, लेकिन इस घटना ने प्रशासन और ठेकेदारों के लिए चेतावनी भी दे दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































