The BLO lived up to the test of duty, and the DM honored him by taking him on a Dudhwa safari with his family.
  • January 30, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखीमपुर खीरी : लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) को जिला प्रशासन ने स्नेहिल सम्मान प्रदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की संवेदनशील पहल के तहत जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों से चयनित उत्कृष्ट बीएलओ को परिवार सहित दुधवा टाइगर रिजर्व की वीआईपी जंगल सफारी कराई गई। इस अभिनव पहल के माध्यम से डीएम ने बीएलओ की मेहनत, निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा को केवल प्रशंसा तक सीमित न रखते हुए एक यादगार अनुभव में बदल दिया। दुधवा की हरियाली, जंगल की शांति और वन्यजीवों की स्वाभाविक चहलकदमी के बीच बीएलओ ने अपने परिवार संग अविस्मरणीय पल बिताए। कहीं वनराज की झलक, कहीं हिरणों की छलांग और कहीं प्रकृति की गोद में सुकून ने सभी को भावविभोर कर दिया। प्रशासन की ओर से वीआईपी सफारी एवं उत्तम भोजन की व्यवस्था ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। इस सम्मान कार्यक्रम में विधानसभा 137 पलिया, 138 निघासन, 139 गोला गोकर्णनाथ, 140 श्रीनगर, 141 धौरहरा, 142 लखीमपुर तथा 143 क्षेत्र से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ शामिल रहे। प्रतिभागी बीएलओ ने कहा कि यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी गर्व का क्षण है और भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ ने पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया है। उनका सम्मान और प्रोत्साहन प्रशासन का दायित्व है। परिवार सहित दुधवा सफारी इसी भावना का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *