The District Magistrate flagged off promotional vehicles for publicity regarding the employment fair.
  • March 20, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ पूर्ण होने के अवसर पर रोजगार मिशन के अंतर्गत जनपद के युवक-युवतियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वृहद रोजगार मेले का आयोजन 24 मार्च 2026 को राजकीय महामाया महाविद्यालय, ओसा, मंझनपुर परिसर में किया जाएगा। रोजगार मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किए गए ये वाहन जनपद की सभी तहसीलों, विकास खंडों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों सहित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में अधिक से अधिक इच्छुक युवा प्रतिभाग कर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। यह आयोजन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई सिराथू यजुवेन्द्र नाथ, कौशल विकास मिशन से दीपक मौर्य, शिव नरेश शुक्ला, आकाश सिंह, प्रतीक अवस्थी, जिला सेवायोजन कार्यालय के सहायक विनोद कुमार सिंह एवं बृजेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *