The District Magistrate held a Chaupal in Paur Kashirampur and listened to the problems of the villagers.
  • December 11, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कौशाम्बी : जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने गॉव की समस्या गांव में समाधान के अन्तर्गत आज ग्राम-पौर कॉशीरामपुर में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गॉव तक आने वाली संपर्क मार्ग की मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त करने पर सहायक अभिंयता, लो.नि.वि. ने बताया कि मरम्मत कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करा लिया जायेगा। उन्होंने ग्राम के लाभार्थियों से पेंशन, व्यक्तिगत शौचालय, राशन, पुष्टाहार मिलने एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित किया जाय। उन्होने प्रभारी चिकित्साधिकारी व ए.एन.एम. से वी.एच.एस.एन.डी. सेशन, नियमित टीकाकरण एवं गॉव में एच.आर.पी. महिलाओ की संख्या आदि जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि एच.आर.पी. महिलाओ पर विशेष ध्यान दिया जाय एवं उन्हें आवश्यकतानुरूप दवाएं व स्वास्थ्य सम्बन्धी जरूरी सलाह अवश्य दिया जाय।  जिलाधिकारी ने ग्राम में स्वयं सहायता समूह की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए उपायुक्त एन.आर.एल.एम. को और समूह का गठन कराने एवं समूह की महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट बनाने का प्रशिक्षण दिलाने व वर्मी कम्पोस्ट की ब्राण्डिंग/मार्केटिंग के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामवासियों से पूॅछा कि अध्यापक समय से विद्यालय आते हैं या नहीं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, बच्चों को पाठ्य पुस्तक का वितरण हुआ या नहीं तथा ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य करते हैं कि नहीं, जिस पर ग्रामवासियों ने बताया कि अध्यापक विद्यालय समय से आते हैं एवं ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य भी करते हैं। उन्हांने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता की जॉच भी करायी। ग्राम चौपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी ने विभागीय कार्यक्रमों के साथ ही आयुष्मान भारत योजना की जानकारी देते हुए सभी पात्र लोगों से अपील की कि अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवा लें व 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा का लाभ उठायें। अधिशासी अभियंता, विद्युत ने एकमुश्त समाधान योजना की जानकारी देते हुए ग्रामवासियों से लाभान्वित होने की अपील की। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने ग्रामवासियों को नजदीकी धान/बाजरा क्रय केन्द्र की जानकारी देते हुए क्रय केन्द्र पर ही धान विक्रय करने की अपील की। अधिशासी अभियंता, जल निगम ने बताया कि जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। 01 फरवरी, 2026 से ग्राम में पेयजल आपूर्ति शुरू हो जायेगी। जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों-शिवरानी, जग्गूलाल, चन्दा देवी, बदलू, सन्तो देवी, शिवमूरत, शारदा प्रसाद, चयचन्द्र, रामकन्या व सुनीता को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया तथा महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *