The incident took place in front of the minor daughter, the accused husband was arrested.
  • January 31, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  खीरी : सदर कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के समय दंपति की 14 वर्षीय बेटी घर में मौजूद थी। घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान खुशबू श्रीवास्तव के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति अंशुल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घरेलू विवाद बना हत्या की वजह घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। कांशीराम कॉलोनी निवासी अंशुल श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) में संविदा चालक के रूप में कार्यरत हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसको लेकर घर में तनाव की स्थिति बनी रहती थी।

मृतका की बेटी महक द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, माता-पिता के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। घटना वाले दिन भी विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। मौके से हथियार बरामद, जांच जारी सूचना मिलते ही सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।एसपी लखीमपुर खीरी संजय राय ने बताया,

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बच्ची का बयान दर्ज किया गया है, जो जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य है। 14 साल पुराना प्रेम विवाह, परिवार में पसरा मातम जानकारी के अनुसार, अंशुल और खुशबू का करीब 14 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। दंपति के दो बच्चे हैं-एक बेटी और एक बेटा। घटना के समय बेटा घर पर मौजूद नहीं था।

घटना के बाद कॉलोनी में सन्नाटा पसरा हुआ है। पड़ोसी और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *