राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : नगर के सामने गर्व का क्षण उस समय आया ज़ब भारतीय वायु सेना का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमे नगर निवासी अधिवक्ता शिवेंद्र सिंह शिवाली के पुत्र उत्कर्ष प्रताप सिंह का चयन भारतीय वायु सेना में हो गया! चयन की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गईं और नगर में हर्ष का माहौल बन गया! वायुसेना जैसी प्रतिष्ठित सेवा में चयनित होकर उत्कर्ष ने न केवल परिवार का नाम रोशन किया बल्कि पूरे नगर व क्षेत्र को गौरवान्वित किया! उसकी इस सफलता को कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम बताया जा रहा है । युवक के चयन की जानकारी मिलते ही इष्ट मित्रों शुभचिंतको व रिश्तेदारों का बधाई देने के लिए घर पर तांता लगा है! लोग एक दूसरें को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं! लोगों का कहना हैं कि विषम परिस्थितियों में पढ़ाई करके ऐसी उपलब्धि पाना नगर के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है । परिजन इस सफलता से बेहद भावुक और गर्व महसूस कर रहे हैं! पिता शिवेंद्र सिंह शिवाली ने बताया बेटे का बचपन से ही देशसेवा करने का सपना था जो आज पूरा हुआ! नगर के अन्य गणमान्य लोगों ने भी चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी ।








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































