राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिकुनियाँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना तिकुनियाँ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने आज दिनांक 16 दिसंबर 2025 को वांछित अभियुक्त ओमप्रकाश उर्फ नटरा पुत्र शंकर, निवासी सुथना बरसोला थाना तिकुनियाँ, जनपद खीरी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना तिकुनियाँ में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 277/2025 धारा 103(1) बीएनएस में वांछित चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक खीरी ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































