Two criminals arrested for breaking ATM and stealing cash
  • March 6, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क उन्नाव : शुक्लागंज गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने एटीएम तोड़कर नकदी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए औजार और चोरी के कुछ रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर ने 5 मार्च को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 3 मार्च की भोर में अज्ञात चोरों ने एटीएम बूथ को निशाना बनाया। शातिरों ने सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे डालकर उसे निष्क्रिय कर दिया और इसके बाद एटीएम मशीन के कैश डिस्पेंसर बॉक्स को तोड़कर 49,500 रुपये निकाल लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार 6 मार्च को उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो आरोपियों मेहुल (निवासी शुक्लागंज) और अरविंद अवस्थी (निवासी घाटमपुर, कानपुर नगर) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पेंचकस, एक प्लास और 10,200 रुपये नगद बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *