Unprecedented development in UP in 9 years of Navnirman - State Minister Dinesh Pratap Singh
  • March 19, 2026
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क मितौली कौशाम्बी : सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर मां शीतला देवी अतिथि गृह, सयारा में आयोजित प्रेस वार्ता में मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उत्तर प्रदेश श्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ हुई है। उन्होंने बताया कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति प्रभावी रूप से लागू है जिसके चलते वर्ष 2017 के बाद से प्रदेश में कोई बड़ा सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ और डकैती, लूट, हत्या सहित विभिन्न अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है। पुलिस व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए नए थाने, साइबर क्राइम थाने और महिला पुलिस चौकियों की स्थापना की गई है तथा यूपी-112 का रिस्पांस टाइम घटाकर 6 मिनट 41 सेकेंड कर दिया गया है। महिला सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या, काशी सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों का व्यापक विकास हुआ है, जिससे वर्ष 2025 में प्रदेश में 1.56 अरब से अधिक पर्यटक पहुंचे और उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहा। औद्योगिक विकास के क्षेत्र में प्रदेश को 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हो रहा है। एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार के साथ प्रदेश देश में अग्रणी बन चुका है।

राज्यमंत्री ने कहा कि जनपद कौशाम्बी में भी विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं जिसमें मेडिकल कॉलेज निर्माण, रामवन गमन मार्ग, फोरलेन सड़क, पेयजल परियोजनाएं, मिनी स्टेडियम, बौद्ध थीम पार्क सहित अनेक परियोजनाएं प्रगति पर हैं। जल जीवन मिशन के तहत सैकड़ों गांवों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों, गरीबों और जरूरतमंदों को लाभान्वित किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पारदर्शी प्रक्रिया के तहत 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है और बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *