सिद्धारमैया और डीके सुलह, कर्नाटक राजनीति विवाद, कांग्रेस कर्नाटक संकट, डीके शिवकुमार सीएम पद, सिद्धारमैया डीके बैठक, कर्नाटक 2028 चुनाव रणनीति, कर्नाटक कांग्रेस मतभेद, CM सिद्धारमैया ताज़ा खबर, डीके शिवकुमार बयान, Siddaramaiah DK reconciliation, Karnataka political crisis, Congress Karnataka dispute, DK Shivakumar CM issue, Siddaramaiah DK meeting, Karnataka election strategy 2028, Congress leadership Karnataka, political updates Karnataka, सिद्धारमैया फोटो, डीके शिवकुमार फोटो, कर्नाटक कांग्रेस मीटिंग, कर्नाटक सीएम विवाद तस्वीर, कांग्रेस नेताओं की बैठक इमेज, Siddaramaiah image, DK Shivakumar image, Karnataka Congress meeting photo, CM issue Karnataka picture, political leaders meeting photo, #Siddaramaiah, #DKShivakumar, #KarnatakaPolitics, #Congress, #KarnatakaNews, #PoliticalUpdate, #CMKarnataka, #IndianPolitics, #BreakingNews,

“कर्नाटक में CM पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने ‘सुलह’ के संकेत देते हुए 2028 चुनाव रणनीति पर चर्चा की और BJP-JDS पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।”

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में CM पद को लेकर कई दिनों से चल रही खींचतान के बीच अब माहौल बदलता हुआ दिख रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच गुरुवार देर रात अहम बैठक हुई, जिसके बाद दोनों नेताओं ने “मतभेद खत्म” होने के संकेत दिए। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब BJP और JDS लगातार कांग्रेस सरकार में दो धड़ों के बीच तनाव का दावा कर रहे थे।

बैठक के बाद CM सिद्धारमैया ने कहा—
“डीके से कोई मतभेद नहीं है। हमने 2028 के चुनाव की रणनीति पर बात की है। BJP और JDS को झूठ बोलने की आदत है। कंफ्यूजन दूर करने के लिए मुलाकात हुई है।”

दूसरी ओर, डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने भी स्पष्ट किया कि पार्टी में कोई संकट नहीं है। उन्होंने कहा—
“हाईकमान जो फैसला करेगा, वो मानेंगे। कुछ लोगों ने गलतफहमी पैदा करने की कोशिश की थी।”

सूत्रों के अनुसार, हाईकमान ने दोनों नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया था कि पार्टी को एकजुट रखकर 2028 चुनाव की तैयारी करें। वहीं कांग्रेस के भीतर भी माना जा रहा है कि इस “सुलह मीटिंग” के बाद राज्य की राजनीति में अस्थिरता के दावों पर विराम लग सकता है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि कर्नाटक में कांग्रेस नेतृत्व 2024 लोकसभा चुनावों में मिली कमजोरी के बाद नए सिरे से मजबूत रणनीति बनाना चाहता है। इसी कारण से दोनों शीर्ष नेताओं को एक मंच पर लाया गया है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *