चंद्रशेखर रोहिणी विवाद, रोहिणी घावरी चंद्रशेखर आज़ाद, चंद्रशेखर पर आरोप, चंद्रशेखर आजाद रोहिणी केस, सांसद चंद्रशेखर विवाद, रोहिणी घावरी वायरल पोस्ट, बहुजन आंदोलन विवाद, चंद्रशेखर आजाद गर्लफ्रेंड मुद्दा, Chandrashekhar Rohini controversy, Rohini Ghavari Chandrashekhar case, Chandrashekhar Azad girlfriend issue, Rohini allegations against Chandrashekhar, Chandrashekhar viral controversy, Rohini Switzerland statement, चंद्रशेखर आज़ाद रोहिणी पोस्ट, रोहिणी घावरी स्विट्जरलैंड विवाद, सांसद चंद्रशेखर न्यूज, रोहिणी घावरी धमकी पोस्ट, Chandrashekhar Azad latest news, Rohini Ghavari viral posts, Indian MP controversy, Rohini threat statement, #ChandrashekharRohiniVivad, #RohiniGhavari, #ChandrashekharAzad, #BreakingNews, #PoliticalNews, #ViralNews, #IndiaNews,

“चंद्रशेखर रोहिणी विवाद में नया धमाकेदार मोड़ आया है। स्विट्जरलैंड में रह रहीं डॉ. रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर पर उनके माता-पिता को धमकी देने, धोखा देने और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले ने सोशल मीडिया से लेकर महिला आयोग तक हलचल मचा दी है।”

बिजनौर। चंद्रशेखर रोहिणी विवाद लगातार गहराता जा रहा है। नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद और उनकी कथित एक्स-गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग अब बेहद तीखी हो चुकी है। स्विट्जरलैंड में रह रहीं रोहिणी ने X पर दो पोस्ट जारी कर दावा किया कि चंद्रशेखर ने उनके माता-पिता को जेल भेजने की धमकी दी है।

रोहिणी ने लिखा—

“अब आपकी जानी दुश्मन बन गई हूं… इंडिया आ रही हूं, खत्म कर दूंगी। मेरे परिवार को हाथ लगाया तो कोई नहीं बचाएगा।”

पहली पोस्ट में उन्होंने एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें चंद्रशेखर उनके माता-पिता के साथ दिखाई दे रहे हैं। रोहिणी ने लिखा कि उनके परिवार ने सांसद को सम्मान दिया, उनके हाथों का खाना खिलाया, लेकिन अब उन्हें धमकाया जा रहा है।

दूसरी पोस्ट में रोहिणी ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उनके पिता चंद्रशेखर को पगड़ी पहना रहे हैं। रोहिणी ने लिखा—

“जिस मां की रोटी खाई, उसी को जेल भेजने की धमकी? अब मैं जानी दुश्मन बन चुकी हूं। इंडिया आ रही हूं, वेट करिए।”

एक महीना पहले ऑडियो लीक कर किया था बड़ा खुलासा

23 अक्टूबर को रोहिणी ने एक ऑडियो जारी कर दावा किया था कि इसमें चंद्रशेखर मायावती और कांशीराम जी को लेकर आपत्तिजनक बातें कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर बहुजन आंदोलन को अंदर से नुकसान पहुंचा रहे हैं।

यह ऑडियो वायरल होने के बाद मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया था।

महिला आयोग भी पहुंचा मामला—गंभीर आरोप दर्ज

रोहिणी ने राष्ट्रीय महिला आयोग में लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि— चंद्रशेखर ने खुद को अविवाहित बताया, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, मानसिक उत्पीड़न किया, धमकी दी कि रिश्ता खत्म किया तो आत्महत्या कर लेंगे, झूठ फैलाकर बदनाम किया, विदेश में पढ़ाई के दौरान उन्हें अकेला और असुरक्षित छोड़ा।

रोहिणी ने कहा कि वह दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी हैं।

कौन हैं डॉ. रोहिणी घावरी?

  • जन्म: 28 अगस्त 1993, इंदौर
  • केंद्रीय विद्यालय से पढ़ाई
  • सफाईकर्मी परिवार से
  • 2019 में स्विट्जरलैंड हाई-एजुकेशन के लिए गईं
  • पिता कांग्रेस से जुड़े समाजसेवी
  • स्विट्जरलैंड में नौकरी + NGO चलाती हैं
  • दावा: चंद्रशेखर के साथ तीन साल संबंध

कौन हैं चंद्रशेखर आज़ाद?

  • जन्म: 3 दिसंबर 1986, सहारनपुर
  • भीम आर्मी सह-संस्थापक
  • 2020 में ASP (कांशीराम) की स्थापना
  • 2024 में पहली बार नगीना सीट से सांसद
  • LLB, HNBG यूनिवर्सिटी
  • पत्नी: वंदना कुमारी

अब तक चंद्रशेखर की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए राष्ट्रीय प्रस्तावना के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *