“धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगातार रिकॉर्ड बना रही है। रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन 17.25 करोड़ कमाए, कुल कलेक्शन 589.50 करोड़ पहुंचा।”
हाइलाइट्स :
- रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल
- तीसरे हफ्ते में भी 17.25 करोड़ की शानदार कमाई
- 19 दिनों में कुल कलेक्शन 589.50 करोड़
- 5 दिसंबर को हुई थी फिल्म की रिलीज
- ‘धुरंधर’ का सीक्वल 19 मार्च को होगा रिलीज
मुंबई। धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े लगातार चौंकाने वाले सामने आ रहे हैं। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है।
सैकनिल्क (Sacnilk) की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 17.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 589.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने शुरुआत से ही शानदार ओपनिंग की थी और अब तीसरे हफ्ते में भी इसकी रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। फिल्म की कहानी, एक्शन और रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
निर्माताओं ने फिल्म की जबरदस्त सफलता को देखते हुए इसके सीक्वल की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है, जो 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
बॉक्स ऑफिस विशेषज्ञों की मानें तो यदि यही ट्रेंड जारी रहा, तो ‘धुरंधर’ जल्द ही 600 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर सकती है।








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































