ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। वेटिंग लिस्ट और RAC टिकट को लेकर अब आखिरी वक्त तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के नियमों में अहम बदलाव किया है, जिससे यात्रियों को समय से पहले ही अपने टिकट की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी।

रेल मंत्रालय के अनुसार, इस बदलाव का उद्देश्य यात्रियों की परेशानी को कम करना और उन्हें यात्रा से पहले बेहतर योजना बनाने का मौका देना है। खासतौर पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब स्टेशन पहुंचने से पहले ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं।

क्यों बदला गया समय

रेलवे ने बताया कि दूर-दराज के इलाकों से आने वाले यात्रियों को अक्सर आखिरी समय तक टिकट कन्फर्मेशन का इंतजार करना पड़ता था। इस वजह से उन्हें मानसिक तनाव के साथ-साथ समय और पैसे का भी नुकसान उठाना पड़ता था। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए पहले रिजर्वेशन चार्ट का समय आगे किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *