राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़
यूपी के पड़ोसी राज्य बिहार में चुनाव का बहार चल रहा है। 6 नवंबर को बिहार में 121 सीटों पर प्रथम चरण का चुनाव होना है। इसके लिए यूपी के सभी बड़े-बड़े नेता NDA और गठबंधन को मजबूत करने के लिए बिहार की तरफ रुख कर चुके हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार रैली कर जनता को संबोधित कर रहे हैं। आज बिहार में रैली के दौरान इंडिया गठबंधन पर उनका अक्रामक रूप देखने को मिला।
उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी नेताओं को खानदानी लुटेरों का टैग दे दिया। सीएम ने कहा कि आपने महात्मा गांधी के तीन बंदरों के बारे में सुना होगा। गांधी जी के बंदरों ने हमें सिखाया था- बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत बोलो। लेकिन आज, इंडी गठबंधन तीन और बंदरों आ गए हैं- ‘पप्पू, टप्पू और अप्पू’।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘पप्पू’ न तो सच बोल सकता है और न ही कुछ अच्छा कह सकता है। ‘टप्पू’ कुछ अच्छा नहीं देख सकता और ‘अप्पू’ सच नहीं सुन सकता। ये लोग एनडीए सरकार के विकास कार्यों को नहीं देख सकते। वे अपने आसपास हो रहे काम को सुन नहीं सकते। इसके बारे में बोल नहीं सकते। इसलिए वे झूठ और गलत सूचना फैलाते हैं।
ये सभी लोग राम विरोधी हैं- सीएम
जनता को संबोधित करने के दौरान सीएम योगी ने कहा कि जैसे बिहार में आरजेडी-कांग्रेस हैं वैसे ही इनका पार्टनर यूपी में समाजवादी पार्टी है। ये सभी लोग राम का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग हमारी आस्था के साथ साथ खिलवाड़ करते हैं। ये RJD-कांग्रेस और इनकी समाजवादी पार्टी घोर हिंदू द्रोही, राम द्रोही, मां जानकी के विरोधी हैं। जो राम का विरोधी होगा, मां जानकी की विरोधी होगा, हमारा भी विरोधी होगा। कांग्रेस ने कहा था- राम है ही नहीं। सपा ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं।






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































