राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़
कांग्रेस ने अपने संगठन की महिला विंग में बड़ा बदलाव किया है. झारखंड में रमा खलखो को महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया, जबकि मुंबई महिला कांग्रेस की कमान एडवोकेट ट्यूलिप ब्रायन मिरांडा को सौंपी गयी है. कांग्रेस हाईकमान की स्वीकृति के बाद यह आदेश जारी किया गया.
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने महिला मोर्चा को नयी दिशा देने के लिए दो राज्यों में संगठन के अंदर अहम बदलाव किया है. इसके अनुसार झारखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान रमा खलखो को दिया गया है. इसके अलावा, मुंबई कांग्रेस महिला इकाई की जिम्मेदारी एडवोकेट ट्यूलिप ब्रायन मिरांडा को दी गई है. इससे संबंधित आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है. इससे पहले झारखंड महिला इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेवारी गुंजन सिंह संभाल रही थी.
कांग्रेस हाईकमान की स्वीकृति के बाद लगी मुहर
ये सूचना कांग्रेस हाईकमान की स्वीकृति के बाद जारी की गई है. पार्टी को दोनों नेताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की उम्मीद है. पार्टी नेताओं का मानना है कि इन नियुक्तियों से महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी. साथ ही नव नियुक्त अध्यक्ष अपने कार्यक्षेत्र में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देंगी जिससे संगठनात्मक गतिविधियों में और तेजी आएगी. कांग्रेस का प्रयास है कि आने वाले समय में महिला मोर्चा को रणनीतिक स्तर पर और अधिक सक्रिय भूमिका में आगे लाया जाये.





















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































