Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरूवार को बताया कि राज्य के आठ हजार पंचायतों में स्पोटर्स क्लब बनाए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज यहां मोइनुलहक स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 को संबोधित करते हुये कहा कि राज्य के आठ हजार पंचायतों में स्पोटर्स क्लब बनाए जाएंगे। 

इन खिलाड़ियों को मिलेगी सीधे नौकरी, सम्राट चौधरी की बड़ी घोषणा

सम्राट चौधरी ने कहा कि यहां सभी खेलों के लिए खेल सामान और उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे ग्रामीण और स्थानीय स्तर से महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसी प्रतिभा सामने आएगी। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार ने नीति बनाई है कि जो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे उन्हें सीधे सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार 13 स्पोटर्स कॉम्पलैक्स बना रही है। मोइनुलहक स्टेडियम, जहां 1996 में अंतिम बार विश्व कप क्रिकेट मैच हुआ था, वहां जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैदान बनाने का काम शुरू होगा। पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्पलैक्स का रेनोवेशन किया जाएगा, इसे और भव्य बनाने की तैयारी है। इसके अलावा यहां स्विमिंग पूल बनाने की मांग है, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करके पूरा किया जाएगा। 

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि खेल में युवा अपना करियर बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। बिहार सरकार भी खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सांसद खेल महोत्सव 2025 के आयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद से अपील की कि इसे और भव्य तरीके से आयोजित करें। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार उन्हें इसके लिये पूरा सहयोग करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *