राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को संपन्न हुआ. चुनाव आयोग (ECI) के अनुसार, इस चरण में 64.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मतदान के चार दिन बीत जाने के बाद भी आयोग ने अब तक पूरा डेटा जारी क्यों नहीं किया है.
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में अब कुछ ही घंटों का वक्त बचा है. इसी बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि 4 दिन हो गए हैं और अभी तक यह आंकड़ा नहीं आया है कि कितनी महिलाओं ने वोट दिया और कितने पुरुषों ने वोट दिया. जब हम तकनीकी रूप से पिछड़े थे, तो यह शाम को ही आ जाता था. अब हम तकनीक में बहुत आगे हैं, हम डिजिटल इंडिया हैं. उसके बाद भी चुनाव आयोग आंकड़ें क्यों नहीं दे रहा है? यह एक रहस्य है. बिहार में चुनाव आयोग का झूठ उजागर हो रहा है. हमें पूरा विश्वास है कि हमारा गठबंधन सत्ता में आ रहा है.
राहुल गांधी ने भी उठाये थे आयोग पर सवाल
पूर्णिया में राहुल गांधी ने कहा था, “पीएम मोदी और अमित शाह कहीं भी चले जाएं, लेकिन एक दिन वोट चोरी के लिए पकड़े ही जाएंगे. हमने हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोटों का खुलासा किया था. दो करोड़ मतदाताओं वाले राज्य में ऐसा चुनावी घोटाला हुआ, लेकिन न मोदी बोले, न चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बोले. सच सबके सामने है.
























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































