राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 122 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। मतदान शाम छह बजे तक होगा। वहीं, सुरक्षा कारणों से कटोरिया (सुरक्षित) के 121 मतदान केन्द्र, बेलहर के 140 मतदान केन्द्र, चैनपुर, चेनारी (सुरक्षित) के 62 मतदान केन्द्र, गोह के 25 मतदान केन्द्र, नवीनगर के 26 मतदान केन्द्र, कुटुंबा (सुरक्षित) के 169 मतदान केन्द्र,औरंगाबाद के 57 मतदान केन्द्र, रफीगंज के 125 मतदान केन्द्र, गुरूआ के 12 मतदान केन्द्र, शेरघाटी के 48 मतदान केन्द्र, इमामगंज (सुरक्षित) के 361 मतदान केन्द्र, बाराचट्टी (सुरक्षित) के 36 मतदान केन्द्र, बोधगया (सुरक्षित) के 20 मतदान केन्द्र, रजौली (सुरक्षित), गोविंदपुर और जमुई जिले की सभी चार सीटें सिकंदरा (सुरक्षित), जमुई, झाझा और चकाई में मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक ही चलेगा। दूसरे चरण में 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी , पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद , पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी पूर्व केन्द्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव सहित कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

  • Bihar Election 2025 Live: सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत 
    बिहार में 11 बजे तक कुल 31.38 % वोटिंग
    पश्चिम चंपारण- 32.39%
    शिवहर- 31.58%
    सीतामढ़ी- 29.81%
    कटिहार- 30.83%
    अररिया- 31.88 %
    बांका- 31.91%
    औरंगाबाद- 32.88%
    किशनगंज-  34.79 %
    पूर्वी चंपारण- 31.16%
    शिवहर- 31.58%
    पूर्णिया- 32.94 %
    अरवल- 31.87%
    जमुई- 33.69 %
    नवादा- 29.02%
     
  • Bihar Election 2025 Live: ई-रिक्शा से वोट करने पहुंचे राजेश राम
    बिहार कांग्रेस अध्यक्ष और कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राजेश राम ई-रिक्शा से मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “देश की अर्थव्यस्था डीजल और पेट्रोल पर निर्भर है। डीजल और पेट्रोल जब महंगा हो रहा है तो देश की अर्थव्यवस्था चरमरा रही है… छोटी दूरी को ई-रिक्शा से तय करना चाहिए, जिससे पर्यावरण भी ठीक रहता है और अर्थव्यवस्था भी ठीक रहती है।” द्वितीय चरण के मतदान पर उन्होंने कहा, “मैं लोगों से अपील करूंगा कि शांतिपूर्ण, सौहार्द से मतदान करें। लोकतंत्र का यह महापर्व है, जिसका आनंद लेते हुए अपनी सरकार चुनें।”

प्रशांत किशोर ने डाला वोट
जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने द्वितीय चरण के तहत मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव के लिए, शिक्षा और रोजगार के लिए, पलायन बंद करने के लिए और भ्रष्टाचार को बंद करने के लिए हर एक वोट जरूरी है। सिर्फ गांवों में बैठकर बात करने से यह नहीं होगा। मतदान केंद्र पर जाकर सही व्यक्ति का चुनाव करें जिससे बिहार में बेहतरी हो… यह जनता का मौका है। आज अगर आप चूक गए तो आपको आगामी 5 वर्षों तक बद्तर स्थिति में जीना होगा… जाएं और सही व्यक्ति का चुनाव करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *