• September 24, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

बस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन में होने वाली परेड का मुआयना किया। परेड की सलामी लेने के साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों की फिटनेस चेक की। 


कई पुलिस कर्मियों की फिटनेस सही न मिलने पर उन्होंने सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने लाइन का निरीक्षण किया। मैस में जाकर खाने की गुणवत्ता चेक की। इसके बाद यातायात विभाग का निरीक्षण किया। वाहनों के रख-रखाव के संबंध में जानकारी ली। कार्यालय में रखे अभिलेखों को चेक किया। पुलिस लाइन में बनी कैंटीन को भी चेक किया और वहां पर रखे सामान के संबंध में जानकारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *