राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
बस्ती। एएसपी ने पुलिस लाइन में होने वाली साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने लाइन स्थित विभिन्न विभागों की कार्यशैली भी देखी।
एएसपी ओमप्रकाश सिंह मंगलवार को पुलिस लाइन में होने वाली साप्ताहिक परेड में पहुंचे। उनकी मौजूदगी में हुई परेड में कुछ पुलिस कर्मी अनफिट नजर आए। जिस पर उन्होंने फिट रहने के टिप्स दिए। इसके बाद उन्होंने जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, मैस, बैरक और यातायात कार्यालय का निरीक्षण किया। अस्पताल में मिलने वाली दवाओं के संबंध में जानकारी ली। ओपीडी में औसतन कितने मरीज आते हैं, इसकी जानकारी ली। मैस के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि खाना बनाते समय सफाई का ध्यान अवश्य रखा जाए। ताजी सब्जियों का भोजन में इस्तेमाल किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागों की साफ-सफाई और अभिलेखों के उचित रख रखाव पर विशेष ध्यान दिया। इसके बाद आयोजित अर्दली रूम में विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की। वहीं कुछ पुलिस कर्मियों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। जिस पर एएसपी ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।