राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ :
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अवनीत कौर इन दिनों अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं।हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक ट्रांसपेरेंट लैगिंग और मैचिंग हाई हील्स कैरी की हैं, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बना रही हैं। अपने आउटफिट को संतुलित करते हुए अवनीत ने व्हाइट पर्ल नेकलेस और मैचिंग ईयर स्टड्स पहन रखे हैं। उन्होंने ग्लॉसी मेकअप और खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया है। कुछ तस्वीरों में अवनीत ने मोनोकिनी के साथ ब्लैक रफल श्रग भी पहना है, जो उनके पूरे लुक में एलीगेंस का टच जोड़ता है। इस लुक में उन्होंने अलग-अलग एंगल से कैमरे के सामने पोज दिए दृ कभी बैठकर, कभी खड़े होकर और कभी लेटकर। अवनीत की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही छा गईं। उनके फैंस लगातार कमेंट्स कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। किसी ने लिखा, मस्त है।, तो किसी ने कहा, हमेशा की तरह खूबसूरत। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया-गॉर्जियस और ग्लैमरस। टीवी सीरियल्स से अपनी पहचान बनाने वाली अवनीत अब बॉलीवुड में भी अपनी जगह पक्की कर रही हैं। उनकी फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और सोशल मीडिया पर उनका हर अंदाज चर्चा में रहता है।




























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































