राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर में विवाद के बाद कार सवारों ने एक युवक को दौड़ाकर गोली मार दी। घायल युवक को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि सर्वोदय नगर निवासी मुरसीलिन का कुकरैल बंधा स्थित बालाजी भोजनालय पर दो बजे अपने रिश्तेदार से विवाद हुआ था। बालाजी भोजनालय के संचालक सिपाही लाल ने बताया कि मुरसिलिन का दोपहर को कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों पक्ष यहां से चले गए थे। दूसरा पक्ष मुरसिलिन का रिश्तेदार बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शाम करीब 5 बजे मुरसिलिन अपनी गाड़ी से फिर होटल के पास आया। गाड़ी से उतरकर होटल के पीछे बनी निर्माणाधीन इमारत की ओर भागा। पीछे से 10 से 12 लोग डंडा और बंदूक से लैस होकर उसको दौड़ते हुए आए। सिपाही लाल ने बताया मुरसिलिन चिल्ला रहा था गोली मार रहे हैं, तभी उन लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जो मुरसिलिन को लगी। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। मुरसिलिन लहूलुहान हालात में खुद ही बिल्डिंग से बाहर निकाला और स्कूटी से सद्भावना अस्पताल पहुंचा। यहां से पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में लोहिया अस्पताल पहुंचाया। सर्वहित व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि सर्वोदय नगर में बालाजी पूड़ी भंडार नाम से एक दुकान है। जिस दुकान में बिल्डिंग के मालिक अफसर अली के रिश्तेदारों के बीच विवाद हुआ था। झगड़े के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *