• August 28, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रांति ज्ञान यज्ञ अभियान के तहत मोहनलाल गंज स्थित जावित्री इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कालेज कनकहा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 418वाँ ऋषि वाड्मय की स्थापना कार्यक्रम हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को हिन्दी अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।


इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘ऋषि का वाङ्मय साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है। ऊषा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संस्था के सुरक्षा अधिकारी मनोज पाण्डेय ने अथितियों का स्वागत भाषण से सम्मान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. एलिजाबेथ अब्राहम, चन्दभूषण, देवेन्द्र सिंह, संस्थान के चेयरमैन डॉ. ईश त्यागी, डीन कुमारी ऊषा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक सिंह, मुख्य सुरक्षा अधिकारी मेजर सुबेदार मनोज पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *