• August 25, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखीमपुर खीरी। जिला पंचायत सभागार में भारतीय किसान संघ खीरी की जिला इकाई का गठन किया गया। यह गठन निर्वाचन अधिकारी प्रांत उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एडवोकेट एवं प्रांत प्रचार प्रमुख उत्कर्ष के द्वारा किया गया।


 इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को क्षेत्र संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड शिव कांत दीक्षित व प्रांत संगठन मंत्री रामचेला का मार्गदर्शन मिला। सर्व सम्मति से कृष्ण मोहन वर्मा को जिला अध्यक्ष, उपेंद्र पांडे निवासी पसगवा को जिला मंत्री और जय प्रकाश वर्मा को जिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया । उसके उपरांत जिलाध्यक्ष ने अपनी नई कार्यकारिणी में पुरुषोत्तम वर्मा और धर्मवीर मौर्य को जिला उपाध्यक्ष, वेद प्रकाश त्रिवेदी और जयप्रकाश दीक्षित को सह मंत्री तथा विनोद कुमार मौर्य को जिला का युवा प्रमुख का दायित्व दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरी कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *