• January 5, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

रायबरेली: शनिवार को ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट द्वारा मलिन का पुरवा व्यापार मंडल का गठन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जी.सी. सिंह चौहान ने की। इस अवसर पर सूर्य बक्श को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि मोहर्रम अली को कोषाध्यक्ष, राम चंद्र को संगठन मंत्री, और विजय मौर्या एवं मदन मोहन को सचिव नियुक्त किया गया।


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश और जिला कमेटी के सदस्योंने फूलमालाओं और मिठाइयों से किया। प्रदेश अध्यक्ष जी.सी. सिंह चौहान ने इस मौके पर व्यापारियों के मुद्दों को लेकर अपना समर्थन जताया और कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मो. उमर जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के. सोनी, और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *