राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। जिले मेंं चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कई केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने सीसीटीवी के जरिए परीक्षा के संचालन को देखा। वहीं अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। प्रदेश भर में पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही है। शुक्रवार को परीक्षा का चौैथा दिन था। जिले में परीक्षा के लिए 81 केंंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार को दो पालियों में हुई परीक्षा के दौरान डीएम सूर्यपाल गंगवार ने भी कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने केकेसी डिग्री कॉलेज में पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने एपीसेन बालिका पीजी कॉलेज का दौरा किया। यहां पर उन्होंने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएवी इंटर कालेज में उन्होंने कंट्रोल रूम से परीक्षा के संचालन को देखा।