• September 1, 2024
  • kamalkumar
  • 0

 राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई। रविवार को शहर के डीएम चौराह्य स्थित सिकरवार हाउस में उपभोक्ता भंडार की पूर्व अध्यक्ष शांति सिंह सिकरवार की 15वीं पुण्यतिथि पर जिले भर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों व संभ्रातजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सबसे पहले उनके पति नरेन्द्र सिंह अटिया व पुत्र पूर्व महामंत्री छात्रसंघ लखनऊ विश्वविद्यालय अनिल सिंह वीरू ने परिवारीजनों के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनीं श्रद्धांजलि अर्पित की।


 अनिल सिंह वीरू की मां शांति सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पर प्रात: 10 वजे से शुरू हुआ। दोपहर को यहां पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें राहगीरों को खाने के पैकिट दिए गए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सपा जिला अध्यक्ष शराफत अली,भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, विधायक प्रभाष कुमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, अध्यक्ष कांग्रेस आशीष सिंह, पूर्व अध्यक्ष सपा पदमराज सिंह पम्मू, प्रदेश सचिव अरुण मौर्य, ब्लाक प्रमुख वावन धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व प्रमुख नरेंद्र पाल सिंह नीरू, शिवराम सिंह व उदयवीर सिंह आदि रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *