राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
सुरसा हरदोई। राज्य स्तरीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय म्योनी में बाल संसद का एक वर्षीय चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न पदों पर हुए चुनाव में तमाम प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया।
जिसमें प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, खेल एवं संस्कृति मंत्री, जलकल मंत्री, खोया पाया मंत्री, पुस्तकालय मंत्री, आदि पदों पर चुनाव संपन्न हुआ। बैलेट पेपर के जरिए मतदाता बच्चों ने अपना मतदान किया। कुल 95 पड़े मतों में से सर्वाधिक मत कक्षा 5 की अल्पता सिंह ने प्राप्त कर प्रधानमंत्री पद पर कब्जा किया। कक्षा 5 की खुशबू ने शिक्षामंत्री के पद पर जीत हासिल की। कक्षा पांच के हर्ष गौतम ने खे६ल एवं संस्कृति मंत्री के पद पर चुनाव जीता। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री पर सचिन कुमार एवं जलकल मंत्री पर निहाल पाल, पुस्तकालय मंत्री पद पर ब्रजेश कुमार ने अपनी जीत दर्ज कराई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रही। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गर्ई।