राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
बेहटा गोकुल। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत ग्रामोदय पीजी कालेज डिघिया मोदीपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यों के मामले में आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडऩा है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर लोगों को पार्टी की विचाराधार से अवगत कराकर जोड़ें। क्योंकि बूथ जितना मजबूत होगा, भाजपा का जनाधार भी उतना बढ़ेगा। इस मौके पर राजीव सिंह टेनी, सौरभ सिंह गौर, आशुतोष आजाद, रामप्रताप सिंह, डॉ. अभय शंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।