राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क
हरदोई: हरदोई में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट और पोश एक्ट 2013 पर जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रीमती सुदामा जी ने की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला और सचिव/अपर जिला जज भूपेंद्र प्रताप जी के निर्देशन में यह शिविर आयोजित किया गया।
पी.एल.वी. श्यामू सिंह ने पोश एक्ट 2013 के बारे में जानकारी दी, जबकि पी.एल.वी. अमित सिंह ने महिला सशक्तिकरण के तहत हेल्पलाइन नंबर 1090 और 1091 की जानकारी दी। पी.एल.वी. कीर्ति कश्यप ने पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम 1994 पर चर्चा की, जो कन्या भ्रूण हत्या और लिंग अनुपात को रोकने के लिए लागू किया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं और शिक्षक उपस्थित थे।












































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































